चीताखेड़ा। शनिश्चरी अमावस्या गुरुवार को जीरन मार्ग पर राजीव कॉलोनी में स्थित नवग्रह शनि देव मंदिर पर सूर्यपुत्र दण्डधारी भगवान श्री शनिदेव का तीन दिवसीय झुलसा देने वाली भीषण गर्मी के बावजूद आस्था व श्रद्धा के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव के दरमियान संगीतमय सुंदरकांड, देवस्थापना/पूजन/हवन , तेलाभिषेक, शनिदेव की संगीतमय कथा,5 कुण्डिय यज्ञ हवन व महाप्रसादी (भण्डारे ) के साथ कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गुरुवार को अल सुबह से ही शनिदेव भक्तों का नवग्रह शनि देव मंदिर पर सुर्य पुत्र भगवान श्री शनिदेव के दिव्य दर्शन करने के लिए तांता लगना शुरू हो गया था।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कर्मों के फलदाता दंडाधिकारी सूर्य पुत्र भगवान श्री शनिदेव का तीन दिवसीय जन्मोत्सव पर भीषण गर्म लू लगने की परवाह किए बगैर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस भीषण गर्मी में भी श्रद्धालुओं के कदम शनिदेव नवग्रह के अलौकिक मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। झुलसा देने वाली भीषण गर्मी के बावजूद मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी सभी ने अपनी बारी आने का इंतजार कर प्रभु के दिव्य दर्शन कर अगरबत्ती, श्रीफल,काला कपड़ा, तिल्ली तेल,धात्तु चढ़ा कर अपने परिवार एवं गांव तथा देश की सुख समृद्धि की कामना करते हुए आशिर्वाद लिया है।अलसुबह होते ही शनि देव की प्रतिमा का पूजन एवं तेलाभिषेक किया गया तत्पश्चात 5 कुण्डिय यज्ञ में 11 महिला-पुरुषो के जोड़ों ने यज्ञ हवन में बैठकर महामारी बीमारी से बचाव, क्षेत्र में अमन चौन और सुख समृद्धि की कामना करते हुए यज्ञ में आहुतियां दी गई।दिन भर शनिदेव मंदिर शनिदेव के जयकारों से गूंजायमान रहा है। गुरुवार को प्रातः 11 बजे विशाल भण्डारा प्रारंभ हुआ जो देर शाम 6ः 30 बजे तक चलता रहा जिसमें साढ़े पांच हजार श्रद्धालुओं ने भण्डारे में पहुंच कर महाप्रसाद ग्रहण की। भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं के पीने के पानी के लिए हर साल की तरह इस बार भी प्रभुलाल बसैर,शंकीष बसैर,बंटी बसैर, गोपाल माली, राजेश माली, अर्जुन माली, सुमित माली द्वारा निःशुल्क ठण्डा पेयजल उपलब्ध करवाया गया। राजस्थान जलोदिया के दिलीप नागदा ने टेंट तंबू की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई।