मनासा। शनिदेव की जयंती जिले सहित मनासा में धूमधाम के साथ मनाई गई। गुरुवार को मनासा के दशहरा मैदान स्थित नवग्रह शनि मंदिर पर शनि जयंती के महासंयोग पर मंदिरों में देर शाम आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और भक्तों ने शनिदेव की कृपा पाने के लिए तिल और तेल का चढ़ावा किया। वही शनि जयंती पर राम तलाई स्थित शनि मंदिर परिसर में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों का सुबह से ही आना-जाना शुरू हो गया था जो देर रात तक बना रहा।
नवग्रह शनि मंदिर में देर शाम 8 बजे महाआरती की गई। जिसमे क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू सहित हजारों की संख्या में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने तेल चढ़ाकर पूजा अर्चना कर आयोजित विशाल भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। आप को बता दे की प्रतिवर्ष नवग्रह शनि मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन रखा जाता है जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच भोजन प्रसादी ग्रहण करते हे।
उल्लेखनीय है कि शनिदेव को तिल और तेल चढ़ाने की पौराणिक मान्यताओं के चलते भक्तों ने तिल और तेल चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना शनि देव से की।