राजस्थान। विप्र फाउण्डेशन जोन (1A) के प्रभारी प्रमोद पालीवाल एंव फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ जोन (1A) के प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा के निर्देशानुसार विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ जोन (1A) में वर्ष 2024-26 की कार्यकारिणी में डॉ हेंमत जोशी को प्रदेश सरंक्षक मनोनीत किया है
गौरतलब है कि समाजसेवी डॉ हेंमत जोशी राजस्थान के चमत्कारी धार्मिक स्थान श्री काली कल्याणी शक्तिपीठ उदयपुर सेक्टर 14 के गादीपति है, राजस्थान का सबसे बड़ा चमत्कारी स्थान है यहां दूर दूर से कई तरह के इलाज के लिये भक्त आते है। वही समाजसेवी डॉ जोशी लंबे वक्त से उदयपुर सहित अन्य राज्यों में समाजसेवी व जरूरत मंदों के लिये काम करते आ रहे है जिसका कारण है कि कई सामाजिक संस्थाओं ने उनका सम्मान भी किया है
वही एक बार फिर विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ जोन (1A) का सरंक्षक बनने पर उनके मिलने वालों में खुशी की लहर है वही बधाई देने का दौर शुरू हो चुका है