BREAKING NEWS
BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<     KHABAR : मंडियों में ई-सिस्टम से पारदर्शिता आई,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा.. <<     KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2024, 8:07 pm
NEWS महेश नवमी महोत्सव उपलक्ष्य पर 11 व 12 जून को होगी शतरंज चैम्पियनशिप, पढें रेखा खाबिया की रिपोर्ट

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शतरंज प्रतियोगिता के प्रभारी निलेश बल्दवा व कैलाश भूतडा़ के अनुसार माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस “ महेश नवमीं “ के पावन पर्व पर समाज बंधुओं के लिए चित्तौडगढ़ नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान और चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ व चित्तौड़ चैसकिंग अकादमी के सहयोग से महाराजा इटालिया,चित्तौड़गढ़ व किशनगढ़ के मुख्य प्रायोजक मे आयोजित इस चैम्पियनशिप का आयोजन (दो दिवसीय) आगामी 11 व 12 जून को प्रतापनगर स्थित माहेश्वरी भवन,गुरु द्वारा के पास होगा 

नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राकेश मंत्री ने बताया की यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में अंडर-13 लड़के और लड़कियों, अंडर-19 लड़के और लडकियों एवं सीनियर महिला और पुरुष वर्ग मे खेली जाएगी,जिसमें अभी तक तीनो वर्गो मे 52 प्रतिभागीयो द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है ! शतरंज चैम्पियनशिप के मुख्य प्रायोजक महाराजा इटालिया,चित्तौड़गढ़ व किशनगढ़ के अनुसार इसमें श्रेष्ठ शतरंज खिलाड़ियों में से 10 बालक और 10 बालिकाओं को नकद कुल 6000/- रु और 20 ट्राफीयाँ पुरुस्कार में दी जाएगी जो कुल लगभग 15000/- रु तक के पुरुस्कार होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन  Livechess.in   एवं अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट  chittorgarhdistrictchess.in पर क्लिक करें !  शतरंज चैम्पियनशिप मे भाग लेने के लिए पंजीयन की अंतिम दिनांक 10 जून शाम 5 बजे तक रहेगी 

आयोजन समिति के कैलाश भूतड़ा, निलेश बल्दवा, पीयूष काबरा, लीला आगाल, जया तोषनीवाल, प्रहलाद डाड़, गोविन्द मुरोठिया, नरोत्तम हेडा, गौरव जागेटिया, नीरज लढ्ढा, महेश तोषनीवाल आदि से सम्पर्क किया जा सकता है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE