रतलाम। जिले के जावरा समीप गांव उपलाई में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पंच दिवसीय एक कुण्डात्मक महायज्ञ एवं पंच दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा का भव्य आयोजन कल से अंबा माता मंदिर प्रांगण टंकी चौराहा पर प्रारंभ होने जा रही हैं जिसमें परम पूज्य कथा प्रवक्ता श्री पंडित विनोद जी शर्मा भदवासा वाले व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपनी अमृतवाणी से सभी भक्तों को कथा का रसपान करवाएंगे अतः सभी भक्तों से प्रार्थना है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं एवं सुंदर श्री राम कथा का श्रवण करे वही समिति के सदस्यों ने बताया की कथा के लिए सुंदर मंच भी तैयार किया गया है वही राम कथा की अमृत वर्षा दि. 9 जून से प्रारंभ होगी जो 13 जून 2024 को कथा का समापन किया जाएगा वही कथा रात्रि 8रू00 बजे से प्रारंभ होगी जो प्रभु इच्छा तक भक्त कथा को श्रवण कर सकेंगे
16 वाँ श्री नवचण्डी महायज्ञ दि.10 जून से 14 जून 2024 तक पंच दिवसीय एक कुण्डात्मक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है यह पूरा आयोजन यज्ञाचार्य पं.अक्षय जी शास्त्री (धामनोद) वाले के सानिध्य में संपन्न होगा वहीं शुरुआत में 10 जून को प्रायश्चित, गणेश पूजन, मंडप प्रवेश और प्रतिमाओं का जलाभिषेक एवं देवता पूजन,कर अग्नि स्थापना, इत्यादि कर हवन प्रारंभ किया जायेगा इस आयोजन को लेकर यहां गांव में धार्मिक उत्सव का माहौल बना हुआ है। इस श्री नवचण्डी महायज्ञ के लिए यज्ञशाला बनाई गईं है है। इसके अलावा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार भी चल रहा है।वही यज्ञ के अंतिम दिवस दि.14 जून को ऐतिहासिक कलश यात्रा निकल जाएगी तथा महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा वही समिति के सदस्यों ने कथा में ज्यादा से ज्यादा भक्तों के पधारने का आग्रह किया।