नीमच । जिले में पिछले कई दिनों से आये दिन कुत्तों से शिकार होने के मामले सामने आ रहे है जिसमें बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल है जिसे लेकर शहरवासियों में नपा प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है, छोटे बच्चों के साथ बड़ो का घर से निकलना मुश्किल हो गया है ।

वही कई बार नपा शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया लेकिन किसी ने नही सुनी, ऐसा लगता है कि जब तक इन खुंखार कुत्तों से किसी मासूम की मौत नही हो जाती है तब तक कोई जागेगा नही, इसी बात को लेकर आज शनिवार शाम 6 बजे गांधी वाटिका पर नगरवासियों की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है जिसका सीधा प्रसारण लाइव वॉईस ऑफ एमपी बाबजी नेटवर्क दिखायेंगा।