भोपाल। निर्जला एकादशी (18 जून) के अवसर पर प्लेटिनम प्लाजा स्थित मां वैष्णोधाम आदर्श नौ दुर्गा एवं बाबा खाटू श्याम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ 151 किलो आम का भोग लगाया जाएगा।
मंदिर के व्यवस्थापक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि बाबा को आम का भोग लगाने के साथ श्याम जी का फूल बंगला श्रृंगार किया जाएगा। उनकी ज्योत प्रज्जवलित की जाएगी और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। तिवारी ने बताया कि बाबा को छप्पन भोग भी लगाए जाएंगे।