नीमच। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल की निर्देश पर पूरे प्रदेश में वक्फ बोर्ड की जमीनों और सम्पतियों को चिंहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नीमच जिले में भी वक्फ बोर्ड से जुडी जमीने और सम्पतियों पर अतिक्रमण सहित अन्य कई मामले सामने आने पर मप्र वक्फ बोर्ड भोपाल द्वारा बनाई गई जिला वक्फ कमेटी नीमच के पदाधिकारी उक्त जमीनों ओर सम्पतिया जो वक्फ बोर्ड से जुडी हुई होने के बाद भी उस पर अवैध रूप से अतिक्रमण, कब्जा किए हुए पर अब उसका निरीक्षण कर उससे सम्बन्धित जानकारी को वक्फ बोर्ड भोपाल अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल को भेजी जाएगी, ताकि जमीन/सम्पतियाँ जिस पर अवैध अतिक्रमण और कब्जा है। उसको हटाकर अपने कब्जे में लिया जा सके।
नीमच जिला वक्फ कमेटी जिलाध्यक्ष फिरोज पठान व सचिव सादिक हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीते 2/5/2024 को मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल द्वारा नीमच में आकर वक्फ बोर्ड सम्पतियों को लेकर एक दिवसीय दौरे किया गया था और उन्होंने जिला वक्फ कमेटी नीमच के पदाधिकारियों सहित नीमच जिलेभर से आई हुए मस्जिद कमेटी, दरगाह कमेटी, कब्रिस्तान कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों की एक बैठक ली गई थी बैठक में नीमच जिले में वक्फ बोर्ड की जमीने ओर सम्पतियो पर चर्चा की गई थी। बाद इसके मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के निर्देश पर जिलेभर में वक्फ बोर्ड की जमीनों और सम्पतियों पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर 9 जून 2024 से जिला वक्फ कमेटी द्वारा जिलेभर की उन जगहों पर जाकर निरीक्षण कर चिंहित किया जाएगा बाद इसके उससे सम्बन्धित जानकारी को वक्फ बोर्ड भोपाल अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल को भेजी जाएगी ताकि जमीन/सम्पतियाँ जिस पर अवैध अतिक्रमण ओर कब्जा है उसको हटाकर अपने कब्जे में लिया जा सके। नीमच जिला वक्फ कमेटी जिलाध्यक्ष फिरोज पठान व सचिव सादिक हुसैन ने आगे बताया कि वक्फ की संपत्ति परोपकार के कार्य के लिए दान की हुई है, लेकिन कुछ लोग इसमें स्वयंभू बनकर बैठ गए हैं ओर उस जमीन पर दुकानें बनाकर किराया वसूला जा रहा है, इसका न तो कोई रिकार्ड है और न ही बोर्ड को इससे सूचित किया गया है इसलिए अब हम पुरे जिलेभर की वक्फ की संपत्ति की जांच का एक अभियान 9 जून 2024 से शुरू कर रहे रहे हैं और जहां गड़बड़ी मिल रही है तो नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा, इससे वक्फ सम्पति/जमीन को खुदबुर्द कर मनमाने दामों पर बेचने की चोरियां पकड़ में आ जाएगी ओर किन किन लोगों ने वर्तमान समय में बरसों से कब्जा कर बैठे उनके नाम भी सामने आएगे हालांकि वर्तमान समय में जीरन, जावद सहित अन्य पर वक्फ की जमीन पर कुछ लोग कई वर्षाे से अवैध तरीके से कब्जा होने की बात भी सामने आई है। वक्फ की संपत्ति की चोरी करने वालों के विरूद्ध बोर्ड के एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उक्त जानकारी जिला वक्फ कमेटी के मिडिया प्रभारी नोशाद अली द्वारा दी गई।