BREAKING NEWS
BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<     KHABAR : मंडियों में ई-सिस्टम से पारदर्शिता आई,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा.. <<     KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2024, 12:56 pm
KHABAR : नीमच सिटी में आस्था, भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ श्री दिवाकर प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम, समाजजनों ने लिया प्रवर्तक विजय मुनि और उप प्रवर्तक चंद्रेश मुनि महाराज की ओजस्वी वाणी का लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गुरुदेव श्री जैन दिवाकर जी चौथमल जी महाराज साहब की जन्मस्थली नीमच सिटी में आज श्री दिवाकर प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम पूरी आस्था, भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुणानुवाद सभा का आयोजन भी किया गया। इस अविस्मरणीय पल का साक्षी नीमच का सकल जैन समाज बना। इस अवसर पर प्रवर्तक विजय मुनि जी महाराज और उप प्रवर्तक चंद्रेश मुनि जी महाराज की ओजस्वी वाणी का लाभ भी समाज जनों ने लिया। 
उल्लेखनीय है कि आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती भी है। संयोग रविवार का है। बताते चले की श्री जैन दिवाकर चौथमल जी महाराज साहब का जन्म, दीक्षा और देवलोक गमन रविवार को ही हुआ था। आपकी प्रतिमा नीमच सीटी स्थित शहीद स्मारक के पास जैन दिवाकर छात्रावास में स्थापित की गई है। अनावरण से पहले सुबह जाप का कार्यक्रम हुआ। 9 बजे से 11 बजे तक गुणानुवाद हुआ। प्रतिमा अनावरण के बाद गौतम प्रसादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। लाभार्थी परिवार शेर सिंह चौधरी और बहादुर सिंह चौधरी का बहुमान हुआ। डॉ एलबीएस चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर महेंद्र बोथरा, डॉ बी एल बोरीवल, वीरेंद्र सिंह चौरडिया, संगीता जारौली और शेर सिंह चौधरी ने उपस्थित जनों को संबोधित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE