नीमच। पुनीत सागर अभियान के तहत पर्यावरण जागरूकता व विश्व महासागर दिवस पर 5 मप्र स्वतंत्र कंपनी एनसीसी, नीमच के एनसीसी कैडेट्स द्वारा पौधरोपण कर जागरूकता का संदेश दिया गया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा जिला पंचायत परिसर व कलेक्ट्रेट क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। पश्चात रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट चौराहा पर पर्यावरण जागरूकता के तहत नुक्कड़ नाटक किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह, जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद, पीजी कॉलेज एनसीसी इंचार्ज डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा, निजी स्कूल के सुनील बागड़ी, यशवंत पाटीदार, एनसीसी इंचार्ज कुलदीप सिंह चंद्रावत, हवलदार सागर, हवलदार कुडेकर रामदास सहित कैडेट्स उपस्थित थे।