BREAKING NEWS
BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<     KHABAR : मंडियों में ई-सिस्टम से पारदर्शिता आई,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा.. <<     KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2024, 3:38 pm
KHABAR : धार्मिक नगरी धनगांव में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन सन्त निलय का बड़े भक्ति भाव व उत्साह के साथ लोकार्पण सम्पन्न, समाजजनों की उमड़ी भीड़, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। धार्मिक नगरी धनगांव में परम पूज्य आचार्य श्री सुमति सागर जी महाराज व वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री वैराग्य सागर जी महाराज मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन सन्त निलय का बड़े भक्ति भाव व उत्साह के साथ लोकार्पण सम्पन्न हुआ।

मुनिश्री ससंघ के सानिध्य मे 9 जुन रविवार को प्रातः काल श्री जी कि शौभायात्रा निकाली गई जो कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जहा पर ध्वजारोहण हुआ उसके बाद श्री जी का अभिषेक शांतिधारा हुई वही उसके बाद संगीतमय श्री शान्तिनाथ मण्डल विधान के साथ मीठे-मीठे भजनों बृजेश शात्री महुआ अभिषेक ठोला रिंकल ठोला लाम्बाखोह के द्वारा सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या मे समाजजन विधान में बैठ कर पुण्य अर्जित किया। वहीं आचार्य श्री ससंघ को भी अर्घ चढाया गया। उसके बाद कार्यक्रम में मंगलाचरण बालिका मण्डल धनगांव ने किया। वहीं चित्र अनावरण दिप प्रज्वलन मुनिश्री ससंघ का पाद प्रक्षालन शात्र भेंट बाहर से पधारे समाजजन व स्थानीय समाज को सोभाग्य मिला वही मुनिश्री ससंघ का 2024 के चातुर्मास के लिए नीमच डाबी सिंगोली महुआ समाज ने श्रीफल अर्पित किया सभी समाजजनों कि भावना है कि गुरुदेव का चातुर्मास हमारे नगर में हो वही उसके बाद मुनिश्री ससंघ के मंगल प्रवचन हुए मुनिश्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए दान कि महिमा बताई।
वहीं चातुर्मास हेतु निवेदन करने पर कहा कि अभी समय है पुण्य बढ़ाओ जिस समाज का पुण्य होगा वहा चातुर्मास होगा वही उसके बाद मुनिश्री ससंघ के सानिध्य में शौभायात्रा पुनः मन्दिर जी पहुंची जहा पर श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन सन्त निलय का मुनिश्री ससंघ व सन्तशाला मे सहयोग देने वाले दान दातारो के हाथो से लोकार्पण हुआ सन्तशाला मे सहयोग देने वाले सभी दान दातारो का तिलक पगड़ी माला पहनाकर समाजजनों ने सम्मान किया सम्पूर्ण कार्यक्रम विधानाचार्य  बृजेश शात्री महुआ वाले के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ इस अवसर पर सिंगोली बिजोलिया नीमच डाबी महुआ झांतला थडोद बोराव  कांकरिया तलाई रावतभाटा आदी जगह के समाजजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE