नीमच। शहर के टाउन हॉल में आज शेख जमीअतुल अब्बासी भिश्ती बिरादरी समाज कल्याण राष्ट्रीय समिति नीमच के तत्वाधान में वैवाहिक परिचय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल करीम की सदारत में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान युवक-युवतियों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। वैवाहिक परिचय सम्मेलन में समाज के अविवाहित युवक-युवतियों के अलावा विकलांग, तलाकशुदा, विधवा आदि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए समाज के पदाधिकारीयों ने बताया कि समाजजनों को फिजूलखर्ची से बचाने हेतु सम्मेलन का आयोजन किया गया है। साथ ही समाज के युवक युवतियों को शिक्षित करने और समाज के हितों में आगे बढ़ाने के लिए भी जागरूकता लाने की दिशा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।