BREAKING NEWS
BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<     KHABAR : मंडियों में ई-सिस्टम से पारदर्शिता आई,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन पड़ा.. <<     KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2024, 5:47 pm
NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 11 केंद्रों पर हुई पीटीईटी की परीक्षा, 4850 परीक्षार्थियों में से 657 परीक्षार्थी नहीं आए, कड़ी सुरक्षा में हुए एग्जाम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दो वर्षीय बीएड, चार वर्षीय ‎बीए‎ बीएड और ‎बीएससी बीएड में‎ प्रवेश के लिए रविवार ‎सुबह 11 से‎ ‌‎दोपहर 2 बजे तक परीक्षा हुई। ‎सेंटर पर सुबह‎ 10.30 बजे तक ‌‎अनिवार्य रूप से‎ पहुंचना था। ‎जिले में कुल दो वर्षीय बीएड के ‌‎लिए छह परीक्षा केंद्र और चार वर्षीय‎ इंटीग्रेटेड कोर्स ‎प्रवेश के लिए पांच ‎केंद्र निर्धारित किए गए थे।

कई परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित-
दो वर्षीय ‎बीएड कोर्स के लिए 2473 में से 2095 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 378 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके लिए बिरला शिक्षा केंद्र, भामाशाह द्वारका प्रसाद काबरा पुरुषार्थी स्कूल, राजकीय बालिका स्कूल शहर, सेंट्रल एकेडमी, मेवाड़ गर्ल्स कालेज और गवर्नमेंट गर्ल्स कालेज केंद्र रहे। इसी तरह चार वर्षीय ‎इंटीग्रेटेड कोर्स में 2377 अभ्यर्थियों में 2098 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 279 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए महात्मा गांधी गर्वमेंट स्कूल स्टेशन, श्रीभुवनभानू जैन सूरिश्वर उमावि, सीनियर सैकंडरी स्कूल सेंती, विजन कालेज के अलावा एमपीजी कालेज में परीक्षा केंद्र रखा गया। जिले के सबसे बड़े सीनियर स्कूल शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत में मतगणना की पेटियां रखी होने से इस बार ये केंद्र नहीं बनाया गया। शहर के एक परीक्षा केंद्र पर करीब तीन दर्जन परीक्षार्थियों के देरी से पहुंचने की बात पर उन्हें केंद्र के अंदर एंट्री नहीं दी गई। इसे लेकर काफी देर तक परीक्षार्थी तर्क देते रहे। कुछ परीक्षार्थी मायूस भी हुए। ये परीक्षार्थी केंद्र के बाहर ही जमा रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE