BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2024, 10:44 am
NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के 19वें कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया पर निकाली आध्यात्मिक कल्याण महापदयात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के 19वें कल्याण महाकुंभ के उपलक्ष्य में ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया रविवार को निकाली गई आध्यात्मिक कल्याण महापदयात्रा में श्रृद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रृद्धालुओं की आस्था भीषण गर्मी पर भारी रही। 8 वर्ष से लेकर 60 आयु वर्ग के श्रृद्धालु अपने आराध्य का जयकारा लगाते हुए कल्याण नगरी निम्बाहेड़ा स्थित ठाकुर जी के मंदिर से प्रातः 4 बजे रवाना होकर चित्तौड़गढ पहुंचे। जिनका प्रताप पार्क में कल्याण भक्तों एंव तिवारी परिवार की ओर से आत्मिक स्वागत एंव अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भक्तों द्वारा ठाकुर जी के रथ की पूजा अर्चना की गई।
शोभायात्रा में छाया रहा केसरिया रंग-
प्रताप पार्क से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा में एक ओर जहां वेद विद्यालय के बटुक पारम्परिक केसरिया वेशभूषा में शामिल हुए वही वीर-वीरांगनाएं और कृष्णा शक्ति दल की माता बहने केसरिया बाना पहने हुए शामिल हुई, जबकि शक्तिदल की बालिकाएं सैनिक वेश में शोभायात्रा के साथ चल रही थी। बैंड व डीजे साउण्ड के साथ मालवीय ढोल की थाप पर श्रृद्धालु ठाकुर जी का गगन भेदी जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।
दुर्ग राज का किया चरण पूजन-
वेदपीठ की परम्परानुसार पदयात्रियों एंव श्रृद्धालुओं द्वारा दुर्ग राज की चरण पूजा में बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना के साथ मेवाड़ की आन बान शान की रक्षा के लिये प्राण न्यौछावर करने वाले वीर-वीरांगनाओं को भाव पूर्ण पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान दुर्ग की चरण पूजा वेद पीठ के आचार्याे, बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाई गई। जब पाडल पोल से पदयात्री दुर्ग पर चढने लगे तो ऐसी अनुभूति हुई मानों एक बार फिर चतुरांगिनी सेना दुर्ग पर चढाई कर रही हो। कल्लाजी एंव जयमल जी की छतरी पर वेदपीठ की ओर से पूजा अर्चना की गई, वही दोनों लोकदेवताओं की ओर से श्रृद्धालुओं द्वारा कल्याण रथ की पूजा की गई।
महाराणा प्रताप को किया नमन-
कल्याण महापदयात्रा में शामिल बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने प्रताप पार्क में स्थित अश्वारूढ महाराणा प्रताप की प्रतिमा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करते हुए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर उन्हें भावभिनी पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके पर वेदपीठ के आचार्य, बटुक, न्यासी, पदाधिकारी एंव बड़ी संख्या मंे कल्याण भक्त मौजूद थे।
पूरे मार्ग में पदयात्रियों एंव रथ का हुआ स्वागत-
कल्याण नगरी निम्बाहेड़ा में स्थित ठाकुर जी के मंदिर आध्यात्मिक कल्याण महापदयात्रा प्रारम्भ हुई जिसका जे के चौराहा, शारदा फिलिंग स्टेशन, पांडेय रोड़ लाईंस, रोयल पारस होटल, सतखण्डा ग्रामवासी, भावलिया के नीमतकाल मेनारिया के साथ ही शंभुपुरा में माहेश्वरी समाज, श्याम रंगीला भजन मित्र मंडल, अरनिया पंथ, पलोड़, जागेटिया एंव कोठार परिवार, न्यायिक कर्मचारी संघ, बार एसोसिएशन, तेनगरिया परिवार, छपनिया भैरू सेवा समिति, मीरा स्मृति संस्थान, अम्बामाता सेवा समिति, सोनी एंव मूंदड़ा परिवार, भाटिया एण्ड कंपनी, चित्तौड़ हुंडई, चित्तौड़ कायस्थ क्लब, बिजौलिया के प्रकाश जोशी, बैरागी, सोमानी परिवार, नगर परिषद सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक संगठनो द्वारा मार्ग में जगह-जगह पदयात्रियों के स्वागत के साथ ही रथ की पूजा की गई। पदयात्रा की व्यवस्था में जिला एंव पुलिस प्रशासन के साथ ही चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग एंव नगर परिषद का अनुकरणीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE