चित्तौड़गढ़। विरासत एवं विकास संस्थान की ओर से महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को रामस्नेही संप्रदाय के संत दिग्विजय राम जी के हाथों से प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए।
विरासत एवं विकास संस्थान की कोषाध्यक्ष पवन पटवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 260 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन करवाया प्रतियोगिता ऑनलाइन गूगल फॉर्म माध्यम से थी।
प्रतियोगिता संयोजक पूजा सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भव्य वर्मा , द्वितीय स्थान पर रेणुका भट्ट तृतीय स्थान पर पूजा जायसवाल चर्तुथ स्थान पर शिवानी मोदी पांचवें स्थान पर प्रेम सिंह ,छठे स्थान पर कुलदीप चौधरी, सातवें स्थान यशवंत जैन और आठवें स्थान पर प्रिंस जोशी रहे।