मोरवन। इस चिलमिलाती गर्मी में लोग नहाने के लिए स्विमिंग पूल वाटर पार्क की ओर जा रहे हैं ताकि गर्मी से राहत मिल सके। वहीं मोरवन बांध पर नहर के पाइप से गिर रहे पानी को लोगों ने झरना व सीमेंट के पाइप से जा रहे नदी में पानी को स्लाइड बना ली है। जहां सैकड़ों लोग पहुंच कर नहाने का लुफ्त उठा रहे है और फ्री में वाटर पार्क जैसा आनंद महसूस कर रहे हैं। खास कर बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा है।
गौरतलब है कि मोरवन में गंभीरी नदी सूखने से मोरवन बांध का पानी छोड़ा जा रहा है ताकि नदी में पानी पहुंचे, जिससे पेयजल के बने कुएं का वाटर लेवल बड़े जिससे पेयजल के लिए ग्रामीणों को परेशानी न हो।