BREAKING NEWS
KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<     NEWS : विहिप की जिला बैठक में छह माह की.. <<     KHABAR : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में.. <<     KHABAR : सावन के दूसरे सोमवार को सहस्त्र मुखेश्वर.. <<     KHABAR : सोहनगढ़ से केदारेश्वर महादेव मंदिर तक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : खरगोन में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ को मिलेगी बड़ी खुशखबरी,.. <<     NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2024, 12:16 pm
KHABAR : जिला प्रेस क्लब नीमच व रामपुरा प्रेस क्लब ने किया मिलन समारोह का आयोजन, मुख्य अतिथियों ने किया संबोधित, बोले- सशक्त संगठन मिलन समारोह हुआ संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

रामपुरा। जिला प्रेस क्लब नीमच व रामपुरा प्रेस क्लब के द्वारा रविवार को रामपुरा में  विश्राम ग्रह पर मिलन समारोह का आयोजन रखा गया, जिसमें जिलेभर के पत्रकारों में बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सर्वप्रथम मां सरस्वती जी और श्री सांवरिया सेठ के चित्रपर पुष्प माला अर्पित कर आयोजन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार, नगर परिषद सीएमओ केएल सूर्यवंशी, थाना प्रभारी विकास पटेल, जिला पंचायत सदस्य आर सागर कच्छावा, मेडिकल ऑफिसर प्रमोद पाटीदार, मत्स्य अधिकारी हिमांशु दुबे, जिला प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राहुल जैन, अध्यक्ष विष्णु मीणा, उपाध्यक्ष राकेश मालवीय ,सचिव राजेश लक्ष्यकार, कोषाध्यक्ष राजेश भंडारी ,सहसचिव बीएल दमामी, कार्य करने सदस्य भानुप्रिया बैरागी, महावीर चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जागीरदार, सीएमओ सूर्यवंशी, थाना प्रभारी पटेल आदि में कहा कि रामपुरानगर के पत्रकारों काहमें हमेशा सकारात्मक सहयोग मिलता रहा है और आगे भी हम अपेक्षा करते हैं ऐसा ही सहयोग बना रहे आज रामपुरानगर में इतना अच्छा आयोजन हुआ है हम इसका स्वागत करते हैं और पधारे सभी पत्रकारोका स्वागत करते हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गोपाल जोशी , प्रहलाद भट्ट, दीनबंधु बैरागी  ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता बड़ा ही कठिन  चुनौती पूर्ण कार्य  है  लेकिन हमें अपने उद्देश्यों से नहीं भटकना है वह निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करना चाहिए हमें सकारात्मक सोच रखना चाहिए और जनता की समस्या के निदान के लिए निश्चित प्रयास करना चाहिए। आपने जिला प्रेस  क्लब द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की भी तारीफ की।
कार्यक्रम को जिला प्रेस क्लब सचिव राजेश लक्ष्यकार,उपाध्यक्ष राकेश मालवीय, कोषाध्यक्ष राजेश भंडारी, सहसचिव बिएल  दमानी ,जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष विष्णु मीणा, और प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष राहुल जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला परिषद का गठन जिस उद्देश्य को लेकर किया गया थाहम सफल रहे हैं और हमारा संगठन एक मजबूत सशक्त संगठनबनचुका है हम हमेशा पत्रकारों के मान, सम्मन को बनाने के लिए हर परिस्थिति में सहयोग के लिए भी हमेशा तैयार रहेंगे अपने जिले से आए सभी पत्रकारों का स्वागत करते हुए आयोजन के लिए रामपुराइकाई को धन्यवाद दिया।
सभी सदस्यों का होगा बीमा-
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे जिला पंचायत सदस्य  सागर कच्छावा की ओर से  सभी सदस्यों का बीमा करवानेकी घोषणा उनकी ओर से की जिसका सभी ने स्वागत किया।
सभी को किया सम्मानित-
जिला सम्मेलन में भाग लेने आए सभी पत्रकारों का डायरी ,पेन,व सांवरिया सेठ की तस्वीर भेटकर स्वागत किया गया ‌।
लिया वोटिंग का आनंद-
सम्मेलन में आए सभी पत्रकारों ने रामपुरानगर रिंगवाल में वोटिंग का भी आनंद लिया जिसकी व्यवस्था मत्स्य अधिकारी द्वारा की गई थी।
तहसील अध्यक्षों की घोषणा-
सम्मेलन में रामपुर तहसील अध्यक्ष पद पर रूपेश सारू,मनासा तहसील अध्यक्ष पद पर कैसी मंत्री , कुकड़ेश्वर तहसील अध्यक्ष पद पर मनोज खाबिया जीरन , जावदतहसील  अध्यक्ष पद पर नारायण सोमानी, की नियुक्ति की गई।
यह थे उपस्थित-
कार्यक्रम में हेमेंद्र शर्मा,राकेश परिहार, नितिन सक्सेना , रियाज मंसूरी , अजय विश्वास जोशी महेंद्र यती,तरुण कीमती,अजय सिंह सिसोदिया, फिरोज गोरी , दिनेश पढ़ाय पंक्ति,कैलाशफर किया, रूपेश सारु,रियाज मंसूरी,सहित नीमच , मनासा, डिकेन,रतनगढ़ सरवानिया, चीता खेड़ा ,जीरन चचोर   सहित विभिन्न अंचलों के पत्रकारबड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रूपेश सालों ने किया वह आभार महेंद्र यति में व्यक्त किया कार्यक्रम का समापनस्नेह भोज के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE