BREAKING NEWS
KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<     NEWS : विहिप की जिला बैठक में छह माह की.. <<     KHABAR : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में.. <<     KHABAR : सावन के दूसरे सोमवार को सहस्त्र मुखेश्वर.. <<     KHABAR : सोहनगढ़ से केदारेश्वर महादेव मंदिर तक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : खरगोन में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ को मिलेगी बड़ी खुशखबरी,.. <<     NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2024, 12:48 pm
BIG REPORT : नीमच में होगा पूरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन, इस्कॉन केंद्र के प्रतिनिधि ने की प्रेसवार्ता, कार्यक्रम की रूपरेखा से कराया अवगत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के इस्कॉन केंद्र द्वारा 14 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाना है। जिसे लेकर इस्कॉन केंद्र नीमच के प्रतिनिधि रघुनाथ प्रसाद राज ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। 

उन्होंने बताया कि पुरी के जगन्नाथ की तर्ज पर इस्कॉन केंद्र द्वारा पहली बार नीमच में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह रथ यात्रा 14 जुलाई को शाम 4 बजे फव्वारा चौक से प्रारंभ होगी। रथ 16 फीट ऊंचा और 9 फीट चौड़ा होगा। रथ में सुदर्शन चक्र के साथ भगवान कृष्ण, बलदेव और सुभद्रा देवी विराजित होंगे। रथ यात्रा में हरि नाम कीर्तन होगा। कृष्ण राधा का स्वांग रच कर बच्चे शामिल होंगे। रथ यात्रा में विदेशी भक्तों के शामिल होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। 

पत्रकार वार्ता में रघुनाथ प्रसाद राज ने बताया कि मध्य प्रदेश में इस्कॉन द्वारा 18 जगह रथ यात्रा निकाली जाएगी। 14 जून को नीमच के साथ आस्था गुण और बड़वानी में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कृष्ण भावना का विकास करने के लिए इस्कॉन की स्थापना हुई है। इस्कॉन भगवद गीता का प्रचार करता है। 150 देश में इस्कॉन की शाखाएं हैं। इस्कॉन का सबसे बड़ा मंदिर उज्जैन में है। अंतरराष्ट्रीय संस्था इस्कॉन की शुरुआत न्यूयॉर्क से हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE