नीमच। नेत्रदान की नगरी नीमच में आज भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिमी प्रांत की विवेकानंद शाखा द्वारा नेत्रदान जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया और हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। प्राइवेट बस स्टैंड स्थित दीनदयाल रसोई के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा ने विश्व नेत्रदान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सदस्यों से नेत्रदान के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने का आह्वान करने के लिए हम लोग इकट्ठा हुए हैं। हमारी संस्था नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य में सहयोग करने हेतु संकल्पित है। नेत्रदान के पोस्टर गांव और शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएंगे। ताकि किसी परिवार को अपने परिजन के देहोसन होने पर नेत्रदान हेतु परेशान ना होना पड़े। इस अवसर पर मनीष विजयवर्गीय, ललित राठी, कन्हैया सिंहल, विनय मारू और परिषद के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण अरोन्देकर ने किया। आभार ललित राठी ने व्यक्त किया।