चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़गढ़ ने neet UG परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के विरोध में जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। अभाविप चित्तौड़गढ़ जिला संयोजक विपुल सिंह राणावत ने बताया कि अभाविप समय समय पर विद्यार्थियों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ हमेशा मांग उठाती रही है।
इसी प्रकार हाल ही में NTA द्वारा NEET UG का परीक्षा परिणाम जारी किया गया जिसमें अनेक गड़बढ़ियां हुई है इसी विषय को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्तौड़गढ़ ने उक्त परिणाम को संशोधित कर पुनः जारी करने तथा इस मामले की सीबीआई जांच करवाने हेतु जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इस दौरान विभाग संयोजक कमल प्रजापत, भाग विस्तारक सौरभ राठौर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य संगीता चौहान, प्रांत SFS सहसंयोजक अर्पित वैष्णव, विभाग छात्रा प्रमुख अदिति कवंर भाटि,नगर मंत्री गणपत मेघवाल, अभिनव सुखवाल, राजेश गायरी, इकाई अध्यक्ष आरती शर्मा, नगर सह मंत्री उमेश नाथ योगी, सावन पटवा, पवन गुर्जर, प्रियल सुखवाल, प्रकाश गाडरी, सुनील गाड़ी लोहार, कृष्ण गोस्वामी, भेरू जाट, धर्मेंद्र सुखवाल, अजय पारीक, पृथ्वी सिंह, दिनेश रायका, कन्हैया सुखवाल, देवराज गाडरी, कन्हैया नायक, गौरव लक्षकार, पवन वैष्णव, अभिषेक शर्मा, राहुल भाट, हर्षवर्धन, विनीत, राज्यवर्धन सिंह,भोजराज सिंह, विष्णु , मुकेश गायरी, कमलेश, अनुज यादव, साहिल सूत्रकार, उदय मेनारिया, अजय ऐरावल, ललित , विकास शर्मा, अंकित मेनारिया, यश, प्रमोद, राजू गुर्जर, सोनू गुर्जर, मोहित मेनारिया, दीपक मोड, पवन महावत, नवल, करणवीर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।