BREAKING NEWS
KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<     NEWS : विहिप की जिला बैठक में छह माह की.. <<     KHABAR : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में.. <<     KHABAR : सावन के दूसरे सोमवार को सहस्त्र मुखेश्वर.. <<     KHABAR : सोहनगढ़ से केदारेश्वर महादेव मंदिर तक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : खरगोन में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ को मिलेगी बड़ी खुशखबरी,.. <<     NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2024, 5:22 pm
NEWS : प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान चितौड़गढ़ ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484वी जयंती पर प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान चितौड़गढ़ द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रीडा प्रतियोगिता के संयोजक चावंड सिंह चुंडावत ने बताया कि 9 जून को प्रातः 9.15 बजे दी लीजेंड शूटिंग अकादमी चित्तौड़गढ़ में राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का उदघाटन उपखंड अधिकारी श्रीमती बिनु देवल के मुख्य आतिथ्य एवं चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति की प्रधान देवेंद्र कंवर की अध्यक्षता में  राइफल एवं पिस्टल चला कर किया। इस अवसर पर जोहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, संयुक्त मंत्री गजराज सिंह भाटी, दलपत सिंह चुंडावत, योगेंद्र पाल सिंह राठौड़, दी लीजेंड शूटिंग अकादमी के डायरेक्टर पूरन सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय कोच स्वाति श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह गोपालपुरा के साथ अनेक राष्ट्रीय निशानेबाज उपस्थित थे। 

इस प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल बालक वर्ग में प्रथम नीरज शर्मा धनेतकला, द्वितीय धीरज शर्मा धनेतकला, बालिका वर्ग में प्रथम दिलखुश कंवर शक्तावत घटियावली, द्वितीय कनिष्का कंवर भाटी, 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम राजवीर सिंह झाला द्वितीय वंश शर्मा धनेतकला एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्वाति श्रीवास्तव चित्तौड़गढ़ ,एवं द्वितीय मंजू चौधरी गांधीनगर स तीरंदाजी 30 मी पारंपरिक धनुष में प्रथम भानु प्रताप सिंह गोपालपुर एवं द्वितीय विवेक भान सिंह  चुंडावत रहेस प्रतियोगिता का समापन 6.30 बजे महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज ग्राउंड पर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ऋतुराज सिंह शक्तावत के मुख्य आतिथ्य एवं इतिहास विद प्रोफेसर लोकेंद्र सिंह ज्ञान गढ़ की अध्यक्षता में हैंडबॉल खेल की प्रतियोगिता के साथ हुआ स हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता में प्रथम सेमलिया एवं द्वितीय चित्तौड़गढ़ की टीम रही। इस वर्ष बास्केटबॉल में राष्ट्रीय विजेता राजस्थान टीम की कप्तान एवं सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी याशिता कंवर का  सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ के सचिव दलपत सिंह तिलौली,वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक गजराज सिंह बानीना वीरेंद्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी नवदीप सिंह तिलौली ,राष्ट्रीय एथलीट स्वरूप सिंह तिलौली, जय सिंह राव, शिव सिंह शक्तावत, निर्णायक अंकित वर्मा शशांक त्यागी के साथ सैकड़ो खिलाड़ी उपस्थित थे स विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को संस्थान द्वारा महाराणा प्रताप का प्रतीक चिन्ह एवं खेल प्रमाण पत्र प्रदान किए गए यह जानकारी संस्थान की मंत्री योगेंद्र पाल सिंह राठौड़ ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE