सिंगोली। मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक की लाश स्थानीय बस स्टैंड के पास मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 30 वर्षीय युवक नगर में पिछले लगभग 3 साल से इधर उधर घूम रहा था जो कि आज नवीन बस स्टैंड के पास मृत अवस्था में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोली पहुंचाया और उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव को दफन करवाया।
थाना प्रभारी बीएल भाबर ने बताया कि मृतक के परिजनों की तलाश में की जा रही है। हम सोशल मीडिया और आसपास के थानों पर मृतक के परिजनों की जानकारी जुटा रहे हैं।