BREAKING NEWS
KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<     NEWS : विहिप की जिला बैठक में छह माह की.. <<     KHABAR : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में.. <<     KHABAR : सावन के दूसरे सोमवार को सहस्त्र मुखेश्वर.. <<     KHABAR : सोहनगढ़ से केदारेश्वर महादेव मंदिर तक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : खरगोन में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ को मिलेगी बड़ी खुशखबरी,.. <<     NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2024, 11:31 am
KHABAR : मुंबई से चलकर देहरादून जा रही थी एक्सप्रेस ट्रेन, तभी शामगढ़ से पहले हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही पहुंची जीआरपी, फिर मदद को आगे आए ये, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर

Share On:-

गरोठ। मुंबई से चलकर देहरादून को जाने वाली ट्रेन देहरादून एक्सप्रेस 19019, जिसमें एक परिवार यात्रा कर रहा था। उज्जैन जिले के नागदा पार होते ही सूरत में मजदूरी कर रहे उत्तराखंड निवासी अजय पाल पिताश्री पुशभक्ति की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण निधन हो गया। दिवंगत अजय के साथ उनकी पत्नी अनिता बेन व छोटे भाई विजयपाल यात्रा कर रहे थे।
राजस्थान के कोटा रेल मण्डल में आने वाले मप्र के मंदसौर जिला अंतर्गत शामगढ़ जीआरपी थाना को पता चलते ही मृतक के शरीर को शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतारकर शासकीय अस्पताल शामगढ़ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने अजय पाल को मृत घोषित कर दिया।
अजय पाल उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली तहसील के गांव गिरी का रहने वाला था, जो की शामगढ़ से लगभग 1200 किलोमीटर दूर है। शामगढ़ सामाजिक संस्थाओं को पता चलने पर मृतक के परिजन से अनुरोध किया गया कि पूर्ण हिंदू रीति रिवाज के अनुसार इनका अंतिम संस्कार शामगढ़ में ही कर दिया जाए, जिसमें परिवार की सहमति प्राप्त होकर शामगढ़ की सामाजिक संस्थाओं के द्वारा शामगढ़ बैकुंठ धाम में शामगढ़ नगर परिषद के शव वाहन द्वारा ले जाकर पूर्ण रूप से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

इस अवसर पर मिला सहयोग-
सचिन सरदाना की ओर से 500, मोहित मक्कड़ की ओर से 1000 व रुकने और भोजन की व्यवस्था मंडल अध्यक्ष धीरज संघवी( होटल संघवी), निःशुल्क दाह संस्कार की व्यवस्था दृश्य फाउंडेशन अध्यक्ष निर्मल सोनी, इन सारी व्यवस्थाओं में भलाई की सप्लाई के विशाल डाबी एवं शामगढ़ नगर के भागवत प्रवक्ता पंडित विक्रम पुरोहित सुदामा की विशेष सहयोगी भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE