BREAKING NEWS
KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<     NEWS : विहिप की जिला बैठक में छह माह की.. <<     KHABAR : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में.. <<     KHABAR : सावन के दूसरे सोमवार को सहस्त्र मुखेश्वर.. <<     KHABAR : सोहनगढ़ से केदारेश्वर महादेव मंदिर तक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : खरगोन में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ को मिलेगी बड़ी खुशखबरी,.. <<     NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2024, 11:41 am
KHABAR : श्रीजी मंदिर लखेरापुरा में आम्रकुंज महोत्सव, राधा रानी संग बिराजे श्रीनाथ, 2 क्विंटल आम का लगा भोग, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लखेरापुरा स्थित श्रीनाथ मंदिर में भगवान को सोमवार को 2 क्विंटल आम का भोग लगाया गया। इस मौके पर भगवान का विशेष श्रृंगार कर आम के बगीचे में विराजमान किया गया। इसके बाद भगवान को आम से बने विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। 16 जून गंगा दशमी के मौके पर प्रभु सुखार्थ के लिए विविध मनोरथ प्रारंभ हो जाएंगे।


भगवान को आज केसरिया वस्त्र पहनाकर सिर पर केसरिया मोर मुकुट और मोतियों के आभूषणों से श्रृंगार किया गया। इसके बाद शाम को श्रीनाथ एवं राधा रानी को आम के बगीचे में विराजमान कर पूजा अर्चना की गई। भगवान को आम के विभिन्न व्यंजन जैसे आम रस, आम का पन्ना, आम की बर्फी, आम की कढ़ी, आम एवं काजू से बनी बर्फी, आम पाक का भोग लगाया गया।


पुष्टिमार्ग में प्रभु की सेवा में राग, भोग ,श्रृंगार ही मुख्य
16 जून गंगा दशमी से प्रभु के सुखार्थ हेतु श्री यमुना जी के विविध मनोरथ प्रारंभ हो जाएंगे। जिसमें मंदिर के आंगन में कुंड का निर्माण कर अलग-अलग मनोरथ किए जाएंगे जैसे नौका विहार कमल सरोवर, सावन भादो का मनोरथ किया जाएगा। 21 जून को प्रभु का भव्य नियम का आम मनोरथ होगा जिसमें प्रभु को अनेक प्रकार के आमों का भोग लगाया जाएगा

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE