नीमच। शहर के गोमाबाई रोड पर आज सुबह दो व्यक्ति एक बच्चे को खींचकर ले जा रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें रोक लिया और बच्चे से रोने का कारण और खींचकर ले जाने वालों से सवाल किया। इस पर किलकारी इंचार्ज भूरालाल व किलकारी स्टॉफ वरूण चौहान ने जवाब दिया कि वह बच्चे को किलकारी ले जा रहे हैं। लेकिन बच्चा लगातार रो रहा था। वह बच्चा मुकबधिर था। बच्चे ने इशारे की भाषा में बताया कि किलाकारी में उसके साथ मारपीट की जाती है। उसने अपना गाल भी दिखाया जो सूजा हुआ था। इस पर राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और उचित कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उक्त बच्चे को पुनः किलकारी ले जाया गया जहां उसने इशारे से मारपीट करने वाले लोगों के बारे में बताया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।