BREAKING NEWS
KHABAR : मासूम सहमे, क्लासरूम बना जंग का मैदान,.. <<     इंद्रदेव ने किया बाबा हिमालेश्वर का.. <<     सावन में भाटखेड़ी बना महाकालमय, रिमझिम बारिश.. <<     KHABAR : सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, काटकर.. <<     BIG REPORT : नशा तस्करी के मामले में मनासा क्षेत्र का.. <<     KHABAR : काले हिरणों की तड़पती मौत पर 7 महीने तक.. <<     NEWS : विहिप की जिला बैठक में छह माह की.. <<     KHABAR : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में.. <<     KHABAR : सावन के दूसरे सोमवार को सहस्त्र मुखेश्वर.. <<     KHABAR : सोहनगढ़ से केदारेश्वर महादेव मंदिर तक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : खरगोन में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कुंभ को मिलेगी बड़ी खुशखबरी,.. <<     NEWS : रानीखेड़ा में खुलेगा अरबन आयुष्मान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2024, 1:41 pm
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, 4 राउंड में पूरी हुई गणना में निकली इतने करोड़ की चढ़ावा राशि, इस बार कोई भक्त भगवान को चढ़ा गया 100-100 ग्राम गोल्ड के इतने बिस्किट, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के कृष्ण धाम श्रीसांवलिया जी के भंडार से निकाली राशि की गिनती 4 राउंड में पूरी हुई। जिसमें पिछले महीने की ही तरह इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ सोना-चांदी और नकदी मिली है। भंडार और ऑनलाइन मिले रुपयों की गिनती के बाद कुल 17 करोड़ 12 लाख 74 हजार 984 रुपए की राशि मिली। इस महीने करीब 68 किलो चांदी और 1 किलो 850 ग्राम सोना भी मिला। इस भंडार से 100-100 ग्राम के 15 सोने के बिस्किट भी मिले।

17 करोड़ से ज्यादा की दान राशि निकली- 
मंडफिया स्थित कृष्णधाम श्री सांवलिया जी में चतुर्दशी पर 5 जून को भंडार खोला गया। चौथे राउंड और आखिरी राउंड में 3 करोड़ 19 लाख 69 हजार 984 रुपयों की गिनती हुई है। चारों चरणों में 13 करोड़ 47 लाख 85 हजार 984 रुपयों की काउंटिंग हुई। इसके अलावा ऑनलाइन और भेंट कक्ष से 3 करोड़ 64 लाख 89 हजार रुपए मिले। कुल मिलाकर 17 करोड़ 12 लाख 74 हजार 984 रुपए सांवरा सेठ को चढ़ाए गए थे। काउंटिंग के दौरान मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर, सीईओ और एडीएम प्रशासन राकेश कुमार, मंदिर मंडल सदस्य भेरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, श्री लाल पाटीदार, संजय कुमार मंडोवरा, शंभू लाल सुथार और ममतेश शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा भदेसर एसडीम विजयेश कुमार पंड्या, मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी प्रथम घनश्याम जरवाल, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय और केशियर नंदकिशोर टेलर, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सुरक्षा प्रभारी गुलाबसिंह भी मौजूद रहे।

डेढ़ किलो से ज्यादा सोना और 68 किलो से ज्यादा चांदी मिली-
इसके अलावा भंडार से इस बार कुल 1 किलो 705 ग्राम सोना निकला। जिसमें 100-100 ग्राम के 15 सोने के बिस्किट भी निकले। वहीं भेंट कक्ष से कुल 144 ग्राम 510 मिलीग्राम सोना निकला। यानी कुल 1 किलो 849 ग्राम 510 मिलीग्राम सोने की प्राप्ति हुई है। इसके अलावा रिकॉर्ड तोड़ 68 किलो 6 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी भी मिली। इसमें से 17 किलो 550 ग्राम चांदी भंडार से 51 किलो 5 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी भेंट कक्ष से मिली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE