मनासा। ग्राम देवरी खवासा में सात दिवसीय रात्रिकालीन भगवान श्री देवनारायण की कथा का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से रखी गई है। मंगलवार देर शाम 5 बजे से नगर में बैंडबाजा व ढोल नगाड़े के साथ महिलाओं और बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। देवनारायण मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा नगर के देवनारायण चोक, इमली चोक, बस स्टैंड होती हुई कथा पांडाल पहुंची। जहां विधिवत पूजा अर्चना कर कलश यात्रा का समापन हुआ। नारायण जी धनगर अल्हेड वाले के मुखारविंद से प्रतिदिन रात 8 बजे से 11 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा।
आप को बता दें कि मंगलवार से प्रारंभ हुई रात्रिकालीन सात दिवसीय कथा का समापन 17 जून 2024 सोमवार को होगा।