चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के सोमवार को अलवर में आयोजित प्रदेश महासमिति अधिवेशन में चित्तौड़गढ़ जिले के पूरण सिंह नायक प्रदेश कार्यकारिणी में सहसंगठन मंत्री उदयपुर संभाग के पद पर निर्वाचित हुए। राउमावि पंचदेवला में वरिष्ठ अध्यापक पर कार्यरत पूरण सिंह नायक के निर्वाचन पर संघ के पुखराज गोस्वामी, भंवर लाल मेघवाल, गोपाल कृष्ण शर्मा आदि ने हर्ष जताया और बधाई दी।