BREAKING NEWS
खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<     KHABAR : मेधावियों का भव्य सम्मान, रावत मीणा समाज.. <<     BIG NEWS : नीमच में अब सड़क पर कब्जा किया तो खैर नहीं,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2024, 3:30 pm
KHABAR : टेक्नोक्रेट्स इंटरनेशनल स्कूल भोपाल में वन महोत्सव का आयोजन, वृक्ष बनकर स्टेज पर आए छात्रों ने की फरियाद-ना काटो मुझे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। टेक्नोक्रेट्स इंटरनेशनल स्कूल भोपाल में वन महोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है। एक जुलाई से शुरू हुए इस सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थी और शिक्षक वृक्षों को बचाने और पौधे लगाने के संदेश देते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसा कर विद्यार्थियों को मनुष्य और पशु-पक्षियों के जीवन में वनों का महत्व और वनों के संरक्षण के बारे में बताया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधे भी रोपे।


स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थी वृक्ष बनकर आए और जनता से श्ना काटो मुझेश् अपील की। इस मनमोहक नृत्य को खूब सराहा गया। इसके अलावा वृक्षों का महत्व बताने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।


छात्र-छात्राओं ने वनों की कटाई से पेड़ों एवं जानवरों की व्यथा को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा, तो वही लघु नाटिका के माध्यम से वनों की कटाई और उससे होने वाली हानि को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।


विद्यार्थियों ने इस माध्यम से वनों को संरक्षित रखने का संदेश दिया। वन महोत्सव सप्ताह के अंतिम दिन स्कूल के डायरेक्टर रवींद्र दवे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्कूल में पौधारोपण किया। विद्यार्थियों ने वनों के संरक्षण, अधिक से अधिक पौधारोपण करने और अपने परिवार को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने की प्रतिज्ञा ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE