गुना। जिला प्रशासन गुना द्वारा नीति आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान के तहत नीति आयोग से संबंधित जिला स्तरीय कार्यक्रम के पूर्व जिले में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर से मशाल लेकर शुरू हुई, जो कैंट रोड़ होते हुए आयकर भवन होकर वापस कलेक्ट्रट परिसर में आकर संपन्न हुई। आज आयोजित मैराथन दौड़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक सहित खिलाड़ी व गणमान्य नागरिकों द्वारा सहभागिता की गई।