BREAKING NEWS
खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<     KHABAR : मेधावियों का भव्य सम्मान, रावत मीणा समाज.. <<     BIG NEWS : नीमच में अब सड़क पर कब्जा किया तो खैर नहीं,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2024, 6:40 pm
KHABAR : जिले में सभी त्यौहार एवं पर्व आपसी सद्भाव, एकता के साथ शांतिपूर्ण रूप से मनाये जाएंगे, शांति समिति की बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में आगामी महिनों में आने वाले त्यौहार एवं पर्वों को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए आज कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी त्यौहार एवं पर्व आपसी सद्भाव, एकता के साथ शांतिपूर्ण रूप से मनाये जाएंगे और हर हाल में इंदौर की गौरवशाली परम्परा को कायम रखा जायेगा।

बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एसपी ग्रामीण हितिका वासल, डीसीपी जोन दो ऋषिकेश मीणा, अपर कलेक्टर सपना लोवंशी, रोशन राय तथा निशा डामोर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में त्यौहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति, मार्गों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल प्रबंध तथा सतत विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के संबंध में चर्चा हुई। 

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें जिससे कि किसी को परेशानी नहीं हो और त्यौहार आपसी सद्भाव के साथ शांतिपूर्ण रूप से मना सके। मार्गों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दें। विद्युत आपूर्ति सतत बनाये रखने के लिये ट्रांसफार्मर की समुचित मरम्मत पहले से ही कर दी जाये।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE