भोपाल। सांसद आलोक शर्मा ने एम्स भोपाल में अत्याधुनिक पॉलीजेट डिजिटल एनाटॉमी प्रिंटर का उद्घाटन किया। यह 3डी प्रिंटिंग तकनीक का लेटेस्ट मॉडल है जो मल्टी डेंसिटी और और मल्टी-कलर प्रिंटिंग की सुविधा भी प्रदान करता है। इस अवसर र पर बोलते हुए आलोक शर्मा ने स्वास्थ्य सेवा में इस तकनीक की परिवर्तनकारी क्षमता पर चर्चा की।
उन्होंने कहा पॉलीजेट डिजिटल एनाटॉमी प्रिंटर डाक्टरी के क्षेत्र में एक गेम चेंजर है। जो डाक्टरों को उनके कौशल को बढ़ाने और रोगी परिणामों को बेहतर बनाने के लिए सहायक होगा । यह सुविधा न केवल एम्स भोपाल को लाभान्वित करेगी बल्कि अन्य चिकित्सा संस्थानों के लिए एक बेंचमार्क भी स्थापित करेगी।
इस दौरान उन्होंने एम्स भोपाल में उपलब्ध सुविधाओं को भी देखा उन्होंने कहा कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर अजय सिंह के नेतृत्व में एम्स भोपाल आगे भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। इस नई सुविधा से चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान और रोगी देखभाल को आगे बढ़ाने में विशेष सहायता मिलेगी।
एम्स के डायरेक्टर अजय सिंह ने भविष्य के लिए अपना दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे संस्थान में पॉलीजेट डिजिटल एनाटॉमी प्रिंटर का एकीकरण नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
हम इस तकनीक से मिलने वाली संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं, और हमें विश्वास है कि यह चिकित्सा प्रशिक्षण और रोगी देखभाल में हमारी क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा।