चित्तौड़गढ़। राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन द्वारा उप खंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ को सूचना पत्र सौंप कर एक दिवसीय धरने की अनुमति मांगते हुए जिला अध्यक्ष चंदा सुखवाल ने बताया कि राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन द्वारा 2 अगस्त शुक्रवार को कलक्ट्रेट चौराहा पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जाएगा। जिसमें बरसात के मौसम को देखते हुए टेंट, लाऊड स्पीकर का भी उपयोग होगा। धरना पूर्णतया शांतिपूर्ण तरीके से रहेगा। इस दौरान समस्त आशा स्वास्थ्य भवन से रैली से रूप में धरना स्थल पर पहुंचेगी। रैली के पश्चात् सभी आशा सहयोगिनी मिलकर अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपेगी।