BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2024, 8:12 pm
BIG NEWS : सांसद सुधीर गुप्ता पुनः बनाए गए लोकसभा में बीजेपी के सचेतक, मप्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बधाईयों का लगा तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी ने मंदसौर, नीमच व जावरा सांसद सुधीर गुप्ता को लोकसभा में पार्टी का पुनः सचेतक नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के संसदीय सचिव डॉ. शिव शक्ति नाथ बख्शी द्वारा सौंपी गई है। मध्यप्रदेश के सांसद को यह जिम्मेदारी मिलने से राज्य में उत्साह का माहौल है।
डॉ. शिव शक्ति नाथ बख्शी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सचेतकों की सूची सौंप दी है। इस सूची में बीजेपी के 240 सांसदों में से 16 को सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है सुधीर गुप्ता को लोकसभा में पार्टी का व्हीप नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण पद पर उनकी नियुक्ति से पार्टी ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है।
सचेतक का कार्यभार संभालने वाले सुधीर गुप्ता और अन्य 15 सांसदों से उम्मीद की जाती है कि वे संसद में पार्टी की नीतियों और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। यह भूमिका महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसमें सांसदों को अनुशासन बनाए रखने और सदन में पार्टी की रणनीति को लागू करने की जिम्मेदारी होती है। इस नई जिम्मेदारी के साथ, मध्यप्रदेश में सुधीर गुप्ता का कद पार्टी में और बढ़ गया है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर पार्टी ने विश्वास जताया है, जो उनके राजनीतिक करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। इस नियुक्ति से सुधीर गुप्ता को संसद में अपनी भूमिका निभाने का एक नया अवसर मिला है, जिससे वे अपने क्षेत्र और देश के लिए अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE