BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2024, 10:54 am
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर हर जिले में पुलिस बैंड देगा प्रस्तुति‎, मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों के लिए हुई पुलिस बैंड की स्थापना, इसके लिए भर्तियां भी की जाएंगी, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। कई दशकों के अंतराल के बाद मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों के लिए पुलिस बैंड की स्थापना की जा चुकी है। अब प्रत्येक जिले का अपना खुद का पुलिस बैंड रहेगा। आगामी 15 अगस्त पर मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले झंडावंदन कार्यक्रम में हर जिले का अपना पुलिस बैंड देशभक्ति पर आधारित गीतों पर प्रस्तुति देगा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अब इस कार्य के लिए विधिवत भर्तियां भी की जाएंगी।


आजादी के समय मप्र के अधिकांश जिलों में पुलिस बैंड हुआ करता था लेकिन पुलिस कर्मियों के रिटायर होने के बाद धीरे-धीरे कई जिलों में पुलिस बैंड लगभग समाप्त हो गए। वहीं कई जिलों में केवल इक्का-दुक्का पुलिस कर्मी ही इस बैंड दल में बचे। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड स्थापित करने को लेकर प्रयास ​शुरू किया। मप्र शासन की ओर से यह प्रयास किया कि प्रत्येक जिले का अपना खुद का पुलिस बैंड हो और 15 अगस्त 2024 को हर जिले में यही पुलिस बैंड प्रस्तुति दे।


उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया पूरे प्रदेश के सभी 55 जिलों से मिलाकर कुल 350 जवानों का चयन किया और उन्हें पुलिस बैंड स्कूल भोपाल में दो महीने का बैंड वादन का प्रशिक्षण दिया गया। भास्कर न्यूज़ सभी जवानों के लिए अलग से ड्रेस भी तैयार करवाई गई। प्रशिक्षण के बाद भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर मध्यप्रदेश पुलिस बैंड के स्वर मेघ कार्यक्रम में इन प्रशिक्षित जवानों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष डेमो के रूप में प्रस्तुति दी गई। वहीं 29 जुलाई को महाकाल की श्रावण की दूसरी सवारी में इन प्रशिक्षित 350 जवानों ने सवारी में शामिल होकर प्रस्तुति दी।


सवारी में प्रस्तुति देने के बाद अपने-अपने जिलों के लिए रवाना हुए पुलिस बैंड
उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया 29 जुलाई को भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी में प्रशिक्षित 350 पुलिस जवानों द्वारा शामिल होकर प्रस्तुति दी गई। इन जवानों ने शिप्रा तट स्थित रामघाट पर भी प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के बाद यह जवान अपने-अपने जिलों के लिए रवाना हो चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE