भानपुरा। लोट खेड़ी निवासी दौलत राम पिता बालचंद गायरी ने भानपुरा थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि मेरे ढाई साल का बच्चा को बुखार आया था। जिसको मैंने लोट खेड़ी में स्थित धाकड़ क्लीनिक पर दिखाया था बच्चे की उम्र ढाई साल इलाज के दौरान डॉक्टर कालूराम धाकड़ ने जब बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया। तो इंजेक्शन वाली जगह पर इंफेक्शन हो गया फिर बच्चों को भवानी मंडी में दिखाया वहां पर तीन-चार दिन अस्पताल में रखा गया लेकिन वहां आराम नहीं होने पर बच्चों को कोटा दिखाया कोटा में इलाज के दौरान दिनांक 15 तारीख को बच्चों की मौत इंजेक्शन के इंफेक्शन के कारण हो गई। जिस पर भानपुरा पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान दर्ज कीए गए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डॉक्टर के द्वारा इंजेक्शन के इंफेक्शन से मौत होना बताया जिस पर पुलिस ने डॉक्टर कालूराम धाकड़ के के विरोध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया।