गरोठ। शामगढ़ विगत दिनों पाताल लोक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार पत्र से क्षेत्र का प्रसिद्ध मंदिर धर्मराजेश्वर में समस्त पंडितों एवं पुजारी ने विरोध करते हुए उक्त समाचार पत्र एवं संवाददाता के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर चौकी प्रभारी विकास गेहलोत को ज्ञापन सोपा है।
आपको बता दे की पाताल लोक समाचार पत्र में विगत दिवस पंडितों को दुकानदारी जैसे शब्द के साथ एक खबर प्रकाशित की थी जिसको लेकर धर्मराजेश्वर मंदिर में पंडितों के द्वारा श्रावण महीने में कई वर्षाे से अभिषेक एवं पाठ किए जाते हैं, साथ भक्तों को किसी प्रकार की परेशानियां न आए यह भी ध्यान रखा जाता है लेकिन मंदिर के अंदर बैठे पुजारी के तोड़ मरोड़ कर खबर को प्रकाशित वाले मामले पर 3 दिन से धर्मराजेश्वर मंदिर प्रांगण में बैठने वाले समस्त पंडितों में आक्रोश देखने को मिला।
हिंदू संगठन एवं पुजारी ने आज चौकी प्रभारी को इस संबंध में कार्रवाई को लेकर एक मांग पत्र सौपा है।