भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहे प्रदेश व्यापी पौधरोपण कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा नवयुवक मंडल भोपाल इकाई ने शुक्रवार को मातृछाया के परिसर में पौधे लगाए। इस मौके पर 25 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किरार महासभा युवा वर्ग के सदस्य शामिल हुए।
पौधरोपण का कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिंह चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। जिसमें किरार महासभा युवा वर्ग ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री एडवोकेट तुलसी राम पटेल, जिला अध्यक्ष रोहित चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा चौहान, जिला महामंत्री कमलेश चौहान, जिला संगठन मंत्री वीर सिंह चौहान, नेमसिंह चौहान, डॉ. देवीराम नरवरे, पुष्पराज चौहान, जितेंद्र चौहान, संतोष चौहान, सुरेश चौहान, आयुष चौहान, रितिक चौहान, रवि एवं स्वजातीय युवा बंधु शामिल रहे।