BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2024, 5:45 pm
KHABAR : एमपीपीएससी एग्जाम अपडेट, आयोग ने जारी किए अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए दिशा निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेटर जारी किया है। लेटर के अनुसार राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होंगे और ऑनलाइन एप्लिकेशन की लास्ट डेट 3 सितंबर 2024 है।आयोग ने उम्मीदवारों के लिए टाइम टेबल, ऑनलाइन एप्लिकेशन की तारीख सहित अन्य दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वही खनिज साधन विभाग के लिए आयोजित चयन परीक्षा के लिए में 2 शुद्धि पत्र भी जारी किए।


ये निर्देश जारी किए
- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के आयोजन की सूचना 1 अगस्त 2024 में लिखा है कि इसके लिए 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। ऑनलाइन एप्लिकेशन की लास्ट डेट 3 सितंबर 2024 है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिनांक 27 सितंबर से अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा की तारीख 4 अक्टूबर 2024 घोषित की गई है। सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र इंदौर होगा।


- राज्य सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक चलेगी। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400, जनरल के लिए 800 और अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 40 रुपए होगा। 9 अगस्त से लेकर 7 सितंबर तक आवेदक एप्लिकेशन में सुधार कर पाएंगे। प्रत्येक त्रुटि सुधार के लिए 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। मुख्य परीक्षा 21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए आयोग 11 अक्टूबर को एडमिट कार्ड जारी करेगा।


- आयोग द्वारा खनिज निरीक्षक के पदों की पूर्ति के लिए परीक्षा 2023 की सूचना के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि माइनिंग इंस्पेक्टर पद के लिए ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित होगी। प्रवेश पत्र 21 सितंबर से डाउनलोड कर सकते हैं। वही सहायक भौमिकीविद पद के लिए ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा 1 सितंबर रविवार का आयोजित होगी। प्रवेश पत्र 23 अगस्त 2024 से डाउनलोड कर सकते हैं।


- आयोग द्वारा द्वारा मध्य प्रदेश राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 के रिजल्ट के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि सहायक यंत्र विद्युत के लिए घोषित किए गए रिक्त पद गलती से दृष्टि बाधित और बहुदिव्यांग में अंकित हो गए थे, जिसमें संशोधन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE