नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने ग्राम पंचायत भगोरी के गांव बासनिया में पहाडियों पर लगभग 5 हजार कंटूरट्रेंच तैयार कर सीडबाल से पौधारोपण कार्य की तैयारियों का अवलोकन किया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने सीडबाल से यहां पौधारोपण भी किया। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने यहां निर्मित अमृत सरोवर के किनारे पौधारोपण किया और अमृत सरोवर तथा मनरेगा के तहत निर्मित तालाब का निरीक्षण भी किया।
इस मौके पर स्थानीय सरपंच, कृषकगण, जनपद सीईओ अरविंद डामोर एवं उपयंत्री मौसम मेरवाडिया व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।