नीमच। एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर दुलाखेडा में धानुका ग्रुप नीमच व्दारा आयोजित कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिह चौहान, कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, कैलाश धानुका एवं सुनील धानुका व्दारा मियावाकी पद्धति से पौधारोपण किया गया। इस मौके पर एसडीएम डॉ.ममता खेडे, जनपद सीईओ राजेन्द्र पालनपुरे, दीपक नागदा, हेमंत हरित, आदित्य मालू, सरपंच देवकरण गुर्जर, नारायण खण्डेलवाल, संतोष पंजाबीएवं धानुका परिवार के सदस्यगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
प्रारंभ में अतिथियों ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। धानुका ग्रुप के कैलाश धानुका, सुनील धानुका ने अतिथियों को पुष्पहार पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिह परिहार ने कहा कि 50 करोड की लागत से भादवामाता में निर्माण कार्य हो रहे है। पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत गॉव-गॉव में पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होने कहा कि स्कूलों की मरम्मत के लिए काम भी करवाएं जाएंगे। विधायक ने कहा कि विशेष निधि से कई ग्राम पंचायतों में डोम निर्माण के काम स्वीकृत किए गए है। इससे ग्रामीणों को सुविधा होगी।
कलेक्टर दिनेश जैन ने धानुका ग्रुप व्दारा मिशन बेचमार्क के तहत सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में उपलब्ध करवाएं गए 6 हजार फर्नीचर की सराहना करते हुए कहा, कि धानुका ग्रुप सामाजिक कार्याे में हमेशा बढचढ कर सहयोग करता है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में 28 स्थानों पर मियावाकी पद्धति से पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया तथा अंत में जनपद सीईओ राजेन्द्र पालनपुरे ने आभार माना।