सतवास। मामला देवास जिले की सतवास तहसील के ग्राम पंचायत गाडागांव का है, जहां बोरकुंडिया साधु टप्पर की बदहाल सड़क का है! ग्रामीण जनों का कहना है कि बारिश के समय छोटे बच्चों से लगाकर बड़ों तक इस समस्या से जूझ रहे हैं! किंतु समाधान के नाम पर मात्र आश्वासन दिया जा रहा है टप्पर पर 20 परिवार से अधिक के लोग निवास करते हैं क्षेत्र की बसाहट पुरानी है बीमारियों से जूझते हुए व्यक्तियों को समस्या वाले रोड का सामना करना पड़ता है वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आने-जाने में परेशानी होती है, छोटे वाहन फस जाने पर ट्रैक्टर के माध्यम से उनको निकाला जाता है! ग्रामीण लोगों के द्वारा कई बार पंचायत में अवगत करा दिया गया है किंतु आश्वास ही मिल रहा है समस्या से निजात का अभी तक कोई नाम नहीं है।
इस संबध में कन्नौद जनपद के अध्यक्ष प्रतिनिधि रेवाराम सारण का बयान भी आया सामने उन्होंने कहा की अभी कुछ समय पूर्व हमने सरपंच साहब के पुत्र से बात की थी उसके द्वारा बताया गया की 150 मीटर सीसी रोड़ जो है विधायक जी के माध्यम से हो रहा है और बाकी 350 मीटर रोड़ सांसद जी के माध्यम से व अन्य 150 मीटर रोड़ घुमक्कड़ योजना के माध्यम से किया जायेगा ऐसी बात उन्होंने मुझे बताई और मेरे द्वारा निर्देश दिया गया है की अभी वर्तमान में बारिश होने की वजह से बच्चे बच्चियों को स्कूल जाने में परेशानी होती है उसको लेकर मुरम और बंडे डालकर रोड़ को जल्द ही ठीक किया जाए।