मंदसौर। जिला आयुष अधिकारी डॉ. कमलेश धनोतिया द्वारा बताया गया कि मलेरिया रोग नियंत्रण हेतु होम्योपैथी दवाई "मलेरिया ऑफ 200" का वितरण जिले के 05 ब्लॉक के 10 मलेरिया प्रभावित क्षेत्रो में किया गया। यह दवा मलेरिया रोग के नियंत्रण हेतु पूर्णतः सुरक्षित है, और इसे किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति द्वारा बिना किसी साइड इफेक्ट के लिया जा सकता है । प्रथम चरण में लगभग 85 हजार डोज खिलाये जा चुके हैं। कार्यक्रम का दूसरा चरण 22 अगस्त से प्रारंभ होगा ।