नर्मदापुरम। लगातार हो रही तेज बारिश से नर्मदापुरम का तवा डैम लबालब हो गया है। गवर्निंग लेवल से पानी ज्यादा होने पर सीजन में पहली बार शुक्रवार सुबह 8 बजे डैम के 13 में से 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। बारिश के सीजन में पहली बार तवाडैम के के 9 गेट 7-7 फीट तक खोले गए। जिले में अब तक औसत 32 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य (8.24 इंच) ज्यादा है।
दिनभर इन गेटों से पानी छोड़ा जाता रहा। इस रोमांचक नजारे को देखने के लिए यहां शुक्रवार को 12बजे से ही पिपरिया, नर्मदापुरम, माखननगर तक से 3 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। तवा डैम के अलग-अलग रोमांचक नजारे आपको बता रहा है। जो आपको खुश कर देंगे और तवा डैम देखने जाने के लिए मजबूर कर देंगे। एक तरफ दूर-दूर तक फैला नदी का पानी और दूसरी तरफ सतपुड़ा का हरा-भरा जंगल, ऊंचाई से गिरते पानी से उठता धुंआ। ये खूबसूरत नजारा देख लोग का मन खिल उठ रहा है।
अलर्ट जारी किया गया
नर्मदापुरम और आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को तवा डैम के 9 गेट खोलना पड़े थे। तवा डैम से पानी छोड़े जाने पर नर्मदापुरम, धार, अलीराजपुर, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन और खंडवा जिले में नर्मदा किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। मरोड़ा, सोनतलाई, मेहराघाट, सांगाखेड़ा कला, बांद्राभान, रायपुर गांव तवा नदी से लगे हैं। निचले क्षेत्र में पानी बढ़ गया है।
58 मीटर ऊंचाई से गिरती फुहारों के बीच ले रहे सेल्फी
तवा डैम के 5 गेट खुलने की खबर मिलते ही इस सुंदर नजारे को देखने पर्यटक पहुंचने लगे है। पर्यटकों का जमावड़ा लग गया। लोग जो 5 गेट की उम्मीद लेकर आए तो, 9 गेट खुले तो वो अधिक आनंदित हो गए। 58 मीटर की ऊंचाई से गिरते पानी के विहंगम दृश्य का लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ लुत्फ उठाया। पानी की फुहारों के बीच सेल्फी व तस्वीरों खिंचकर सैलानी आनंदित हो रहे। वॉटरलेवल 1159.90 फीट होने पर बंद हो जाएंगे गेट। शनिवार और रविवार को गेट खुले रहते है तो करीब 10हजार लोग पहुंच सकते है।
गवर्निंग लेवल से ऊपर जाने पर जुलाई में खोलने पड़े थे सभी 13गेट
जल संसाधन विभाग के एसडीओ एनएस सूर्यवंशी ने बताया कि तवा बांध का अधिकतम जलस्तर 1166 फीट है। 31 जुलाई तक डैम का गवर्निंग वॉटर लेवल 1158 फीट, 15 अगस्त तक 1160 फीट रखना होता है। इससे ज्यादा होता है, तो गेट खोले जाते हैं। बैतूल और घोड़ाडोंगरी, पचमढ़ी और पिपरिया में तेज बारिश की वजह से माचना और देनवा नदी ज्यादा भर गई। यह पानी तवा के बैक वॉटर में आकर रहा है, इसलिए 2 अगस्त में को ही तवा बांध का जलस्तर 1160 फीट से ऊपर पहुंच गया। इसलिए गेट खोले गए। 18 जुलाई 2022 को डैम का लेवल 1161 फीट पहुंचने पर सभी 13 गेट खोलने पड़े थे।