मंदसौर। कलेक्टरअदिति गर्ग की अध्यक्षता में दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि, स्तनपान के संबंध में स्वास्थ्य विभाग बेहतर प्लान बनाएं, साथ ही घर-घर जाकर महिलाओं को इसके लिए जागरूक करें। बच्चों के शारीरिक विकास में स्तनपान कितना महत्वपूर्ण है, इसके संबंध में विस्तृत जानकारियां महिलाओं को आशा के माध्यम से दी जानी चाहिए। यह स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अगर सभी बच्चे स्तनपान करते हैं, तो उनको कुपोषण जैसी बीमारियां नहीं होगी और सभी बच्चे भी स्वस्थ रहेंगे। कलेक्टर ने कहा कि, जिला अस्पताल में मरीजों को रेफर करने की तुलना में बेहतर इलाज पर काम करें। साथ ही अगर कोई समस्या है, तो उसका समाधान भी करना विभाग की स्वयं की जिम्मेदारी है।
दस्तक अभियान में 100 प्रतिशत बच्चों की स्क्रीनिंग करे, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करे तथा बाल्यकालीन बीमारीयॉ एनिमियॉ, डायरिया, निमोनिया, जन्मजात विकृति के बच्चों की स्की्निंग की जाए। विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक जिले में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के अधिकारी माईक्रोप्लान अनुसार प्रतिदिन डिलेवरी पांईट में जाये तथा मॉनिटरिंग करे।
जिले में डेंगू मलेरिया, कालरा की रोकथाम हेतु प्रत्येक विकासखण्ड में 2-2 चिकित्सकीय दल ( कांबेट टीम) बनाए। जिन क्षैत्रों में डेंगू, मलेरिया, कालरा के मरीज मिलते है, तो तत्काल कार्यवाही करे तथा प्रतिदिन रिपोर्ट IDSP यूनिट में भेजे ।