मंदसौर। संयुक्त कलेक्टर एवं जिला रोजगार अधिकारी मंदसौर द्वारा बताया गया कि इंडियन एयर फोर्स भोपाल की टीम द्वारा 3 अगस्त से 5 अगस्त 2024 तक जिले में अग्रिवीर वायु भर्ती की पब्लिसीटी ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महाविद्यालय एवं आई.टी.आई के छात्र/छात्राओं एवं एनसीसी के छात्रों को सम्मिलित किया जाना है। आज 3 अगस्त को प्रातः 11 बजे राजीव गांधी पीजी कॉलेज मंदसौर में आयोजन किया गया। 3 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय दलौदा व 5 अगस्त को प्रातः 11 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय मंदसौर एवं 1.30 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर में अग्रिवीर वायु भर्ती की पब्लिसीटी ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।