भोपाल। नए पुलिस कंट्रोल रुम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक भैया लाल साहू सहित सात अधिकारियों/कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भी दिया गया। पुलिस कमिश्नर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके स्वस्थ व सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी एवं अपने व परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर मिश्र द्वारा भोपाल पुलिस में विभिन्न शाखाओं में लंबे समय तक सेवाएं देने के लिए भोपाल पुलिस की ओर से आभार व्यक्त किया गया । उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता/परेशानी होने पर भोपाल पुलिस आपके परिवार की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी।