सीधी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में व्यवस्थाओं का जायजा और निरीक्षण करने के लिए अचानक अतिरिक्त संचालक पहुंच गए। उन्होंने स्नातकोत्तर कक्षा की संचालित हो रही परीक्षा का कक्ष वार निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त संचालक ने प्राचार्य को महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने, खेलकूद की गतिविधियों में छात्रों को शामिल करने और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।
डॉ. आर पी सिंह अतिरिक्त संचालक रीवा और शहडोल संभाग उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन ने आज शनिवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी का आकस्मिक निरीक्षण किया है।
जहां डॉ. आरपी सिंह ने महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षा की संचालित हो रही परीक्षा का कक्ष वार निरीक्षण किया है। साथ ही सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संचालित करने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य व परीक्षा अधीक्षक की तारीफ भी की है। भ्रमण के समय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके सिंह व परीक्षा अधीक्षक डॉ. रामनारायण स्वर्णकार भी उपस्थित रहे है।