BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 4:17 pm
KHABAR : घर में फंदे से लटकी मिली भाई-बहन की लाश: मचा हड़कंप, पुलिस ने जताई ये आशंका

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक घर में भाई-बहन की फांसी के फंदे में लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बहन  किचन में दुप्पटे से लटकी थी, तो वहीं भाई का शव पहली मंजिल पर कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 
 मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला कोलार थाना क्षेत्र के क्वालिटी होम्स का है। तीन महीने पहले ही मृतक भाई-बहन दोनों की मां की मौत हुई थी। बहन दिव्यांग थी, वहीं मां की मौत के बाद भाई डिप्रेशन में चल रहा था। मामला फिलहाल संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही असल वजह स्पष्ट हो पाएगी। 

 

 वहीं मामले में पुलिस अंदेशा जाहिर कर रही है कि भाई ने पहले बहन की हत्या की होगी, फिर खुद भी फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।  55 वर्षीय मृतक पंकज पेंटिंग का काम करता था। वहीं 45 वर्षीय बहन सुनीता शारीरिक रूप से दिव्यांग थी। वहीं घटना के दौरान 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता भी घर पर ही मौजूद थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE