BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2024, 4:43 pm
KHABAR : ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा, बिजली नहीं मिलने से हाईवे पर लगाया जाम, मौके पर पहुंचे अधिकारी, पढे़ खबर 

Share On:-

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बिजली नहीं मिलने से नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन और कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी।


जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला श्योपुर जिले के ग्राम पंडोला का है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को कई दिनों बिजली नहीं मिल रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं। बारिश के दिनों में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली न होना एक बड़ी समस्या है। ग्रामीणों को सांप-बिच्छुओं का डर बना रहता है। इसके अलावा रात्रि के समय ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानियां होती है।


ऐसे में नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को बिजली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों ने श्योपुर और बड़ौदा हाईवे पर जाम लगाकर नाराजगी जाहिर की। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने जाम लगा रखा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन अैर बिजली कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने समझाइश दी। जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE